पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले 04 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


संक्षिप्त विवरण:– पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास करने के आदेश दिये गये थे जिस पर से श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीरसिंह भदौरिया मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया को सूचना प्राप्‍त हुई कि दिनांक 01.12.2024 को फरियादी चंदन अहिरवार पिता कालूराम अहिरवार निवासी संजय नगर देवास ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने पुत्र ओमप्रकाश के साथ घर पर खाना खा रहे थे तभी उनके बड़े भाई के जमाई आयुष निवासी क्षिप्रा जिला इंदौर अपने दोस्तों पियुष परमार, आयुष परमार, रवि सोलंकी, और अभिषेक नागर के साथ आया ।आरोपियों ने जबरन घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर अश्लील गालियां दी विरोध करने पर चारों ने फरियादी का क़ॉलर पकड़कर झूमाझटकी की और थप्पड मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी । रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र मे आरोपियों 01.रवि पिता जालम सिंह सोलंकी उम्र 23 साल निवासी सुलाखेड़ी 02.आयुष परमार पिता दिनेश उम्र 23 साल निवासी क्षिप्रा खेड़ा 03.पीयुष परमार पिता दिनेश उम्र 21 साल निवासी क्षिप्रा खेड़ा 04.अभिषेक पिता भारत नागर उम्र 24 साल निवासी सलाखेडी को गिरफ्तार कर अपराध क्रं. 1268/24 धारा 296,115(2),351(3),331(6),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया । गिरफ्तार आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया ।

सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकान्त चौरसिया,प्रआर किशौर,विष्णु दांगी,सुरेश,आर अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही।