देवास। भाजपा के सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर का 3 दिसंबर को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने एवं महाराष्ट्र चुनाव में विधायक श्री सोनकर को प्रभारी बनाया गया था। जिसमें भाजपा की महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत हुई। इस उपलक्ष्य में श्री चिंतामणि मार्ग सदर बाजार टोंकखुर्द में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत मित्र मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सन्नी जैन, राजा भानेज सरपंच प्रतिनिधि रधन खेड़ी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राजपूत द्वारा विधायक श्री सोनकर का पुष्पमाला पहनाकर, तुलादान करके एवं केक काटकर बधाई दी गई। साथ ही जन्मदिवस की अग्रीम बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मनोहरलाल मंडलोई, डॉ. आकाश जैन, निरंजन सिंह सेगर, राजेश जैन, लकी जैन, दीपक जैन, पप्पू जैन, कमल सकला, सचिन जैन, विकी जैन, लालसिंह पवार, दीपक सूर्यवंशी, संतोष चौधरी, रवि गौर, सुनील चौहान, कमलेश सोनी, विशाल कुशवाह, शुभम तिवारी, दीपक कुशवाह, इक्का सेट सहित भाजपा के वरिष्ठजन व कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे।

