देवास । भारत तिब्बत समन्वय संघ (बी टी एस एस) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी को एक ज्ञापन सौंपा गया । बी टी एस एस द्वारा ज्ञापन में कैलाश मानसरोवर की मुक्ति तिब्बत का स्वतंत्र प्रभार तथा चीन के चुंगल से भारत की लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर की भूमि लेने के सारे प्रयास करे, ताकि हम अपनी भूमि वापस प्राप्त हो सांसद श्री सोलंकी ने ज्ञापन को तुरंत प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित करते हुए कहा कि वे तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को भारत रत्न दिए जाने के लिए पत्र लिखेंगे । ज्ञापन का वाचन बी टी एस एस के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया । इस अवसर पर मालवा प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, नगर जिला कोषाध्यक्ष विनोद जैन जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चावड़ा, विनोद जैन,
शेखर कौशल, शैलेंद्र महाजन जयदेव वर्मा, पवन विजयवर्गीय, राजू अहिरवार, केशव रे, दीपेश जैन, नितेश जैन, मनोज सेन मनाली जिला कुल्लू थूपतेन दोरजी ,लोवसाग गोन्पो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

