देवास पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए । दिनांक 02.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि शंकरगढ़ देवास में उज्जैन से स्कॉर्पियो वाहन में आए कुछ लोग जमीनी विवाद के चलते हंगामा कर रहे हैं । पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था । पुलिस ने समझाइश देने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और आपस में मारपीट पर आमादा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के अनावेदकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपीः–
- लालसिंह गौड़ उम्र 55 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
- मुकेश गौड़ उम्र 27 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
- अर्जुन गौड़ उम्र 24 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
- अर्पित गौड़ उम्र 20 वर्ष निवासी शंकरपुर मक्सी रोड उज्जैन।
- रमेश गौड़ उम्र 57 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
- सुरेश गौड़ 28 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
- अशोक सिसोदिया उम्र 31 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
- अर्जुन दायमा उम्र 24 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
- अनिल गौड़ उम्र 25 वर्ष निवासी शंकरगढ़ देवास।
सराहनीय कार्य:उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी श्री शशिकांत चौरसिया,उनि गोविंद बडोलिया, विजय सोनी,एस.एस. मीणा, सउनि नितिन सिंह चौहान, प्रआर सुरेश,शंभु,म.प्र.आर निर्मला, आरक्षक शंकर, लोकेश, संदीप,नरेंद्र,अजय,लक्ष्मीकांत,म.आर प्रिया एवं मनीषा की सराहनीय भूमिका रही।

