बच्चों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक


देवास। स्थानीय सतपुड़ा एकेडमी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सतपुड़ा एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में इतिहासकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह जाधव ‘बाबा साहब’, विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी मनीष जैन कायथा वाला, सेवानिवृत्त सैनिक दिनेश सिंह चौहान एवं उमाशंकर नागर उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं मां सरस्वती का विधिवत पूजन अर्चन कर ध्वाजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कविताएं एवं गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बच्चों ने भाषण देकर देशभक्ति का जज्बा जगाया, तो नाटक की प्रस्तुति भी दी। अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी.एस. जॉब, उपप्राचार्य रश्मि रघुवंशी, शिक्षक मुकेश पांडे, पल्लवी भटनागर, सोमाली घोष, दिलीप अस्ताया ने स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला से किया। इस अवसर पर विद्यालय को विभिन्न पताकाओं, रंगोली आदि से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। अतिथि परिचय दिनेश सांखला ने दिया। मुख्य अतिथि बाबा साहब ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को संविधान के पालन हेतु आग्रह किया तथा सभी अतिथियों ने सभी को शुभकामना संदेश दिया। प्राचार्य वी.एस. जॉब ने सभी अतिथियों का आभार माना। कार्यक्रम में विद्यालय संचालक भानू प्रताप सिंह सेंधव, हरिसिंह सेंधव एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिवार, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों रजनीश भाटी, दृष्टि गौड़, सृष्टि यादव व जयवर्धन चौहान ने किया। अंत में मिठाई का वितरण किया गया। उक्त जानकारी दिनेश सांखला ने दी।
भवदीय
दिनेश सांखला
मो. 9770089452