त्बिलिसी, जॉर्जिया, 26 जनवरी 2025 – भारत के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महाराणा फाउंडेशन ने विदेश की धरती, जॉर्जिया में एक भव्य रैली का आयोजन कर भारतीय एकता और गौरव का संदेश दिया। इस ऐतिहासिक रैली में अंतरराष्ट्रीय समुदाय, भारतीय प्रवासी, जॉर्जिया सरकार के उच्चाधिकारियों और प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यह आयोजन भारत और जॉर्जिया के बीच मजबूत संबंधों, सांस्कृतिक सौहार्द और आपसी सहयोग का प्रतीक बना।
रैली में भारतीय और जॉर्जियाई नागरिकों ने मिलकर एकता, भाईचारे और मित्रता का संदेश दिया, जिससे दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूती मिली। भारतीय तिरंगे के साथ निकाली गई इस रैली ने पूरे जॉर्जिया में भारत की गौरवशाली पहचान को दर्शाया और विदेश में भारत की मजबूत उपस्थिति को साबित किया।
महाराणा फाउंडेशन द्वारा किया गया यह ऐतिहासिक आयोजन विदेश में भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय भावना के प्रचार-प्रसार का एक महत्वपूर्ण कदम था। इस पहल ने भारत और जॉर्जिया के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक समन्वय को और सशक्त बनाने का का

