देवास 10 फरवरी 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का देवास जिले के पिपलरांवा आगमन पर हेलीपेड पर भव्य स्वागत हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्री राजेश सोनकर, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी, विधायक बागली श्री मुरली भंवरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, एसपी श्री पुनीत गेहलोद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

