देवास। गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर के साथ विधानसभा क्षेत्र के दायित्ववान पदाधिकारी, कार्यकर्ता उत्साह के साथ पहुंचे और आजीवन समर्पण निधि की राशि जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव को भेंट की। कलश यात्रा के रूप में महिलाएं भाजपा कार्यालय पहुंचीं तथा उत्सव के रूप में उक्त आयोजन को मनाते हुए ढोल-ढमाके तथा आतिशबाजी के साथ समर्पण राश सौंपी। इन कलशों में ही आजीवन समर्पण निधि की राशि रखी गई थी। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने देते हुए बताया कि 20 लाख रुपए के लक्ष्य को पार करते हुए सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र से 22.5 लाख रुपए की समर्पण निधि की राशि एकत्रित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सेंधव ने संबोधित करते हुए कहा कि सोनकच्छ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एक मिसाल पेश की है, जो सराहनीय है। आज पार्टी में जो आजीवन समर्पण निधि एकत्रित हो रही है, इस निधि को लक्ष्य से पूर्व एकत्र कर पार्टी फंड में जमा कराना एक बड़ी उपलब्धि है, इसीलिए मैं सोनकच्छ विधानसभा के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिसाल पेश की है तथा सराहनीय कार्य किया है। वहीं सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि समर्पण निधि को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने जो लक्ष्य दिया था, वह पूर्ण करना हमारा लक्ष्य था और इसे हमने समय से पूर्ण कर लिया। 11 फरवरी को हमने पं. दीनदयाल जयंती से निधि एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ किया था। भाजपा ही एकमात्र देश का ऐसा संगठन है, जो कार्यकर्ता आधारित है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही उक्त लक्ष्य की प्राप्ति संभव हुई है। इस अवसर पर नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, सुरेश आर्य, राजेश यादव, महेश पाटीदार, बहादुर पिलवानी, पंकज वर्मा, गौतमसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, राजेंद्र मोडरिया, हरेंद्र पिलवानी, नरेंद्र पाटीदार, जितेंद्रसिंह तालोद, देवनारायण शर्मा, बबलू ठाकुर, साचेन्द्रसिंह बघेल, जीवन आचार्य, माखन गुर्जर, अनिल चावड़ा, जयसिंह राणा, रघुवीरसिंह राजपूत आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन पंकज वर्मा ने किया व आभार राजेश यादव ने

