देवास कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित मार्गदर्शन में एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हे
देवास आज आबकारी की सयुंक्त टीम ने सोनकच्छ स्थित अमृतसरी तड़का ढाबे से विदेशी मदिरा व्हिस्की की 10 बोतल ,बियर की 6 केन एवं देसी मदिरा प्लेन के 8पाव जप्त कर एक प्रकरण कायम किया गया पश्चात मुखबीर की तात्कालिक सूचना पर सोनकच्छ स्थित सिद्धिविनायक ढाबे पर विधिवत सर्चिंग की कार्रवाई करने पर ढाबे के ऊपर वाले कमरे से देसी मदिरा प्लेन की 24 पेटी एवं पावर बियर केन की कुल 16 पेटी इस प्रकार कुल 40 पेटी जिसमें कुल 408 बल्क लीटर मदिरा जप्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत 01 प्रकरण दर्ज किया गया है,जप्त मदिरा का मूल्य लगभग 153000 रुपये है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव , डी पी सिंह,निधि शर्मा,विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव ,कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,नितिन सोनी, दीपक निहाल खत्री सनद ओझा विकास गौतम,निकिता परमार,सैनिक किशोर सिसोदिया अनिल सिसोदिया , सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

