भू माफीया का आतंक दो साथियों को लेकर गरीब किसान मां बेटे के खेत पर जाकर दादागिरी से कब्जा किया


कमलापुर। बागली सब डिवीजन अंतर्गत थाना कमलापुर में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी डॉक्टर मनीष दांगी ने बताया कि 24 अप्रैल को घटित घटना के विषय में 28 अप्रैलको ग्राम गुनेरी निवासी जितेंद्र मालवीय ने कमलापुर थाने पर आकर डरते डरते भु माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भू माफीया के आतंक से संबंध किसान परिवार इतना डरा हुआ था कि उसने घटना के चार दिन बाद आकर कलापुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। गुनेरी निवासी फरियादी किसान जितेंद्र मालवीय की रिपोर्ट अनुसार के खेत पर क्षेत्र का कुख्यात भू माफीया जिस पर बागली उदय नगर हाटपिपलिया थाने सहित कई थानों पर शिकायत होने के साथ-साथ के कइ आपराधिक मामलों में प्रकरण भी चल रहे हैं। बागली में भी रंगदारी से मकान खाली करवाने का प्रकरण और पास्को एक्ट तहत प्रकरण विचारधीन है। अन्य किसान बलजीत भाटिया ने भी बताया कि उनके खेत भी नजदीक में ही है। उक्त भूमि को लेकर उनसे भी बेवजह गाली-गलौज की गई इस व्यक्ति की दादागिरी इतनी बढ़ गई कि छोटे-मोटे मामलों में थाने पर प्रकरण दर्ज नहीं किया जाता है। जितेंद्र मालवीय द्वारा कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सुरेश यादव पिता मुन्ना यादव जिसका निवास स्थान बागली इमली चौराहा है ।लेकिन जानबूझकर अपना नाम अपराधों से बचने के लिए जटाशंकर मतदाता सूची में दर्ज करवा रखा है। इसी के साथ श्रवण और जीवन भी विवाद करने खेत पर पहुंचे थे। मामला यह हुवा की फरियादी के खेत पर यह लोग दादागिरी से जमीन पर कब्जा करने के लिए खुले गाड़ने लगे जब फरियादी और उसकी मां ने आपत्ति ली तो जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों मां बेटे इतना घबरा गए कि उन्होंने उसे दिन रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई बड़ी हिम्मत से घटना के चार दिन बाद 28 अप्रैल को कमलापुर थाने पर मामला दर्ज हुआ है। आसपास के अगले किसानों का भी कहना है कि यह लोग आए दिन किसी की भी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंच जाते हैं। आतंक का इतना अधिक है कि बागली क्षेत्र में कोई भी बाहर वाला जमीन खरीदने से डरता है।