बागली। मंगलवार प्रात: तड़के 1 बजकर 5 मिनट से 1 बजकर30 तक भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करते हुए आतंक के जो स्थान पर अटैक करते हुए 250 से अधिक आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा दिया। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया और मीडिया चैनल के माध्यम से आम जनता को लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
हमारे संवाददाता ने इस संबंध में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं से चर्चा करते हुए उनकी खुशी का इजहार जानना चाहा इसमें शामिल भारत तिब्बत समन्वय संघ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती शोभा गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो कहा वह कर दिखाया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमारे फाइटर सैनिकों ने उचित रूप से बदला लेते हुए आतंकी अड्डों को तबाह किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती माया कुणाल चौधरी ने कहा कि 22 अप्रैल को निर्दोष पुरुष पर्यटकों की हत्या करते हुए 26 महिलाओं के सिंदूर से आतंकीयो ने खिलवाड़ किया था। इसका बदला हमारे सैनिकों ने ले लिया है। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्रीमती शशि दीप, मुंबई ने ऑपरेशन सिंदूर का उचित नाम बताते हुए बताया कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। जिस प्रकार आतंकी अड्डों को तबाह करते हुए 250 से अधिक आतंकियों को मौत की नींद सुलाया यह कार्य पूरे देश का बदला है। स्वतंत्रता सेनानी परिवार की बहू श्रीमती लक्ष्मी ग्रेवाल बताती है कि ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य उन्हीं आतंकवादियों के ऊपर था जिन्होंने कई मांगों के सिंदूर उजाड़े हैं। आगे भी भारत के वीर सैनिक इसी प्रकार की कार्रवाई करते रहेंगे युद्ध कौशल में काम करने वाले सैनिकों की पत्नियो का सिंदूर सही सलामत रहे यह हम सभी की ओर से प्रार्थना की जा रही है। पूरे बागली नगर में इस समाचार को लेकर हर चौराहे पर खुशी का माहौल देखा गया सभी। हर चौराहे पर ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा रही।

