पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की माताजी कृष्णा देवी का निधन


बागली। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं संजीव खंडेलवाल की माताजी श्रीमती कृष्णा देवी खंडेलवाल का विगत दिनों निधन हो गया उनके निधन पर वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेधव बागली विधायक मुरली भंवरा हाट पिपलिया विधायक मनोज चौधरी कन्नौद विधायक आशीष शर्मा देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव जटाशंकर मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव भारत तिब्बत समन्वयी संघ के मनोज जोशी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक सुनील योगी अंबाराम पाटीदार,भाजपा कार्यकर्ता चंदन नटेरीया, अखिल बडोला, पार्षद प्रतिनिधि मोहन मान धनिया आदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।