आवास नगर, देवास। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर संस्था श्री राम भक्त परिवार द्वारा इस वर्ष लालबाग राजा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। संस्था ने संकल्प लिया कि “Save Nature with Ganesha” के संदेश को समाज में प्रसारित किया जाएगा। इसी क्रम में 108 पौधों का वितरण प्रसाद स्वरूप किया गया, जिन्हें सुख और समृद्धि के प्रतीक के रूप में लोगों को भेंट किया गया।
गणेश उत्सव के माध्यम से संस्था ने सही दिशा दिखाते हुए लोगों को सनातन संस्कृति और परंपराओं का महत्व समझाया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य इं. यतिश श्रीवास्तव, डॉ. आकाश प्रताप सिंह सोलंकी, तिलक राठौर, राहुल सोनी और तुषार तिवारी के विशेष प्रयासों से यह सिद्ध हुआ कि नई युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।
प्रथम वर्ष में ही संस्था ने ऐसा सराहनीय कार्य कर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ धार्मिक आस्था और संस्कृति की गहरी समझ का उत्कृष्ट उदाहरण है।

