देवास। सनफार्म कंपनी में लंबे समय से कार्यरत श्रमिक अशोक सिंह खींची के सेवा निवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कंपनी के श्रमिकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल सिंह ठाकुर, यशवंत सिंह राजपूत (पूर्व अध्यक्ष टोक कला सोसाइटी), पूर्व सरपंच बसंत सिंह खींची, रूप सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह पटेल (जनौली), प्रदीप सिंह खींची, अभिजीत सिंह गौड़ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अशोक सिंह खींची के सम्मान में शब्दों के माध्यम से उनके अनुभव और समर्पण को याद किया। इस दौरान भावुक माहौल में सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

