देवास। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग अमले के द्वारा शहर मे सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने पर चालानी कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। निगम के अमले द्वारा शहर के माउंट पब्लिक स्कुल आवास नगर के द्वारा स्कुल परिसर के बाहर कचरा जलाने एवं गंदगी फैलाने पर रूपये 5 हजार की चालानी कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार ग्रीन बेल्ट मे अपने प्रतिष्ठान का प्रचार प्रसार करने हेतु विज्ञापन बोर्ड लगाने पर रूपये 2 हजार की चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला गया साथ ही उज्जैन रोड पर नगर निगम की बिना अनुमति के स्वेटर बाजार खेलने पर एबी रोड एवं उज्जैन रोड पर राजस्व, स्वास्थ्य अमले के द्वारा रूपये 10 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही मे निगम प्र. राजस्व अधिकारी राम ठाकुर, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, भूषण पवार एवं निगम की टीम उपस्थित रही।

