देवास। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय द्वारा राजपूत समाज श्रीराम मंदिर अखाड़ा रोड, देवास पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय की रक्तदान टीम के डॉ. सुशील सोनगरा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। अखिल भारतीय क्षत्रिय सूर्यवंशी राजपूत समाज अखाड़ा रोड के तत्वावधान में रक्तदान शिविर में राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने मानवीय एवं कल्याणकारी पहल करते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में लगभग 35 समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की। डॉक्टर सोनगरा के नेतृत्व में समाज के अध्यक्ष हरिसिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष मेहरबानसिंह ठाकुर ने इस आयोजन में भागीदारी की। समाज के वरिष्ठगण शेरसिंहसिंह सोनगरा, इंदरसिंह सोनगरा, विनोदसिंह गौड़, जगदीश सोनगरा, दिलीपसिंह गौड़, हरिसिंह सोनगरा, लोकेंद्रसिंह गौड़ की उपस्थिति में संदीप सोनगरा, संजयसिंह सोनगरा, यश प्रताप सोनगरा, शक्तिसिंह सोलंकी, सिद्धार्थ पटेल, आशीष ठाकुर, हिमांशु सोनगरा, राहुल गौड़, लकी सोनगरा, चंद्रजीत सिंह, शिवराज सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, गोलू कसेरा, विशाल कसेरा, अशोक माली तथा मातृशक्ति रेखा ठाकुर, सोना सोनगरा, शोभा शर्मा, शक्कर बाई आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस पुण्यमय कार्य में समाज के जनहित सुरक्षा समिति के अनिलसिंह बैस, विनोद सिंह गौड़ सहित समाजसेवियों का अनुकरणीय योगदान रहा।

