देवास (खुमानसिंह बैस)देवास जिला मुख्यालय पर मल्हार स्मृति मंदिर में खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के आगमन मे उनके वाहन पर उल्टा तिरंगा लगाने का मामला साषमना आया और गर्माया तब इसके लिए मीडिया को ही जिम्मेदार बताया गया ।
वाहन पर इन्दौर से देवास तक और देवास के आयोजनों मे वाहन पर उल्टे तिरंगे के फोटो,विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर उसे सीधा किया गाया ।
मामले पर मंत्री उषा ठाकुर से पत्रकारों द्वारा सवाल करने पर पहले तो इस बात को मानने से इन्कार करते हुए कहा कि यह असंभव है ।
तब प्रमाण दिखाने पर कहा कि गालती से यह हो सकता है । मै इस मामले मे बहुत जागरुक हूं ।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने इस मामले की लेकर खेद भी व्यक्त किया ।
इस मामले मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि यह तिरंगे के अपमान का मामला है और इस पर पुलिस को प्रकरण दर्ज करना चाहिये ।
मनोज राजानी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की बात कही है ।

