शिप्रा नदी में बहे दो व्यक्तियों मे से एक अब भी लापता बुधवार को चरवाहों ने एक की जान पगड़ी से बचाई थी

देवास (खुमानसिंह बैस) जिले के बरोठा थाना क्षेत्र मे ग्राम गांगरदी के पास क्षिप्रा नदी पर बनी पुलिया से बुधवार की शाम दो व्यक्ति नशे की हालत में एक्टिवा से निकल रहे थे।
वहां मौजूद ग्रामीणों के मना करने के बावजूद वह पानी के तेज बहाव मे ही पुलिया पार करते नदी मे जा गिरे ।
एक युवक एक्टिवा समेत शिप्रा नदी में बह गया और दूसरे को वहां मौजूद राजस्थानी चरवाहों ने सूझबूझ का परिचय देकर अपनी पगड़ी के जरिये बाहर निकाल लिया।
बरोठा थाना पुलिस के मुताबिक दोनों युवक नशे में थे और रोकने पर भी नहीं रुके थे । जिस युवक की जान बचाई गयी उसका नाम राजेश पिता बाबूलाल बताया गया है जो खरगोन जिले का रहने वाला है।
मौके पर रेस्क्यू टीम दो दिनो से युवक की तलाश कर रही है। दोनों हाल मुकाम निरंजनपुर इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दूसरे युवक का शुक्रवार तक भी पता नहीं चला है । राजस्थानी चरवाहों द्वारा अपनी पगड़ी से एक जिन्दगी बचाने की तारीफ की जा रही है वहीं प्रशासन से मांग की जा रही है कि जान बचाने वालों को सम्मानित किया जाए ।