छात्रा सकीना शेख को भी मिला प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान

देवास (खुमानसिंह बैस) माडल स्कूल सोनकच्छ की श्रेष्ठ छात्रा कुमारि सकीना शेख को स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना वर्ष 2020 के तहत पात्रता प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्कूल शिक्षामंत्री स्वतंत्र प्रभार इंदरसिंह परमार के माध्यम से 25 हजार रुपये छात्रा के खाते मे डालकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
पत्रकार इकबाल शेख की होनहार बिटिया सकीना ने कक्षा बारहवीं मे 86.6% अंक प्राप्त कर प्रतिभाशाली छात्राओं मे अपना नामा अंकित किया था ।
प्राथमिक शिक्षा से ही अपनी प्रतिभा प्रमाणित कर रही सकीना शेखा नौवी कक्षा से श्रेष्ठ छात्रा के रुप मे अपनी पहचान बना चुकी हैं । सकीना ने अपनी सफलता कि श्रेय अपने शिक्षकों को देकर अपने परिवार को भी दिया है ।