दैवास । पुलिस अगर सावधान और सक्रिय रहे तो उसे अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने मे स्वर्णिम सफलताओं का कीर्तिमान बनाने से कौन रोक सकता है?।
थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने मे प्रभावी कार्यवाही करते हुवे नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के निर्देशन मे थाना प्रभारी संतोष वाघेला की टीम को अवैध गांजा सप्लाय करने वाले दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर 5 किलो गांजा कीमत 75 हजार रुपये और एक मोटर सायकल जप्त करने मे सफलता मिली है ।
थाना प्रभारी नाहर दरवाजा संतोष वाघेला ने नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए दिनांक 27 ,सितम्बर 2020 को मुखबिर से सूचना मिली की धनसिंह उर्फ मोहित पिता बबलसिंह जामले नि . कंपेल , कालीचाट थाना खुड़ेल , इन्दौर हाल मुकाम नौसराबाद , देवास और राहूल कुमार पिता मांगीलाल नि . ग्राम इकलेरा हाल मुकाम संजय नगर देवास , नाम के व्यक्ति अवैध रुप से गांजे की सप्लाई करने के लिये ग्राम राजोदा के आगे केलोद रोड पर हनुमान मंदिर के पास किसी को गांजा देने के लिये मोटरसायकल क्र . MP – 09 – NU – 6568 से आने वाले हैं ।
सूचना पर सउनि . भुवानसिंह चौहान मय प्रआर . 382 जितेन्द्र दुवै की टीम ने केलोद रोड पर , राजोदा से आगे दबिश देकर आरोपी धनसिंह उर्फ मोहित पिता बबलसिंह जामले नि , कंपेल , कालीचाट थाना खुडेल , इन्दौर हाल नौसराबाद देवास और राहुल कुमार पिता मांगीलाल नि . ग्राम इकलेरा हालमीकाम संजय नगर देवास को पकड़ा । आरोपीगणो के पास काले रंग के बैग को चेक करने पर बैग के अन्दर अवैध मादक पदार्थ गांजा 5 किलो कीमती 75 हजार रुपये का मिलने पर विधिवत कार्यवाही करते हुवे गांजा और मोटरसायकल को जप्त किया गया । आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना नाहर दरवाजा पर अप . क्र . 264/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपी धनसिंह उर्फ मोहित पिता बबलसिंह जामले नि . कंपेल , कालीचाट थाना खुडेल , इन्दौर हाल नौसराबाद , देवास और राहुल कुमार पिता मांगीलाल नि . ग्राम इकलेरा हा संजय नगर देवास को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है । गांजा खरीदी बिक्री के आरोपीगणों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य करने वालों मे उनि . संतोष वाघेला , सउनि . भुवानसिंह चौहान , प्रार . 382 जितेन्द्र दुबे शामिल होकर प्रकरण मे आगे जांच की जा रही है ।

