

एक भेंट में सपाक्स पार्टी के प्रदेश सचिव जी के माथुर ने बताया कि जनता भाजपा और कांग्रेस के झूठे वादे से 70 साल से त्रस्त है जनता परिवर्तन चाहती है जनता के साथ धोखा मतदाताओं के मत का गलत उपयोग करके पार्टी बदलना कहां तक न्याय संगत है
पार्टी बदलने वाले पूरे प्रदेश में कहीं भी नहीं जीतेंगे क्योंकि जनता सब जानती है जनता जनार्दन होती है प्रदेश में जितने भी बिके हैं क्या भरोसा फिर मलाई देखकर इनका मन फिर नहीं दिखेगा जनता के साथ धोखा करने और वर्षों तक कांग्रेस और भाजपा के विधायक मंत्री रहे लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के जीके माथुर संतोष त्रिवेदी अंकुश गुप्ता शिवनाथ सिंह सोलंकी आदि ने हाटपिपलिया का व्यापक दौरा किया जिस में सर्वाधिक चर्चित नाम सुरेश शर्मा का आया क्योंकि शर्मा पहले से ही जनप्रतिनिधि है ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रेस परिषद मध्य प्रदेश के संस्थापक एवं प्रदेश संयोजक एवं नाथे ईश्वरी टाइम्स के प्रधान संपादक भी रहे जो देवास जिला ही नहीं प्रदेश में भी चर्चित नाम है इसके अतिरिक्त तीन नाम और है जो क्षेत्र में दम दारी रखते हैं किंतु पार्टी श्री सुरेश शर्मा पर मोहर लगा सकती है क्षेत्र की जनता समझती है श्री शर्मा ही जनता की कसौटी पर खरे उतर सकते हैं श्री माथुर आलाकमान से चर्चा और आवेदनों पर चर्चा हेतु कोर कमेटी की बैठक जो भोपाल में होने वाली है उसमे अपना प्रतिवेदन देंगे । श्री माथुर बैठक के लिए भोपाल रवाना हो गए हैं

