मनोज चौधरी को विधानसभा उप चुनाव मे मिलेगी मात ग्रामीण मतदाताओं मे चल रही यही बात (हाटपिपल्या मे भाजपा की बड़ी हार तय)

देवास (खुमानसिंह बैस) हाटपिपल्या विधानसभा उप चुनाव मे मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होकर यह दोनो की प्रतिष्ठा का प्रश्न भी बन चुका है जिसका उत्तर मतदाताओं से यही मिल रहा है कि “जिसने हमसे किया विश्वासघात ,उसे देकर रहेंगे मात” । मतदाताओं का साफसाफ कहना है कि हमने मनोज चौधरी पर भरोसा और विश्वास किया और अखण्ड दीपक को बुझाया लेकिन उसने हमारे भरोसे को बैचकर लोकतंत्र को लजाया । मनोज ने कांग्रेस की पीठ मे छुरा मारा है लेकिन हम उसे हमारे वोट पर वार करने का मौका नहीं देंगे ।
हाटपिपल्या मे देवास की विधायक गायत्रीराजे पवार उनके बेटे विक्रमराव पवार की सक्रियता ,जनसंपर्क भी मनोज चौधरी के पक्ष मे असर नहीं दिखा पा रहा है । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा मे भी बड़ी संख्या मे मौजूद ग्रामीण यही बात करते रहे कि दलबदलु अवसरवादी कांग्रेसी को भाजपा से टिकट देना हजारों लाखों भाजपाईयों के पार्टी समर्थन और समर्पणका अपमान है ।
पूर्व मंत्री विधायक दीपक जोशी ने बड़ी संख्या मे अपने समर्थकों और वाहनों के काफले सहित भोपाल जाकर इशारा कर दिया है कि उनकी नाराजगी भाजपा को भारी पड़ेगी ।
भाजपा के पूर्व विधायक तेजसिंह सेंधव की बगावत और मनोज चौधरी का विरोध भी भाजपा को भारी नुकसान पहुंचने का संकेत दे रहा है । हाटपिपल्या मे रोड और पानी की समस्याओं के बीच केवल व्यक्तिगत लाभ और कुर्सी पाने के प्रयासों को सफलता नहीं मिलेगी और मनोज चौधरी के कारण भाजपा को बड़ी पराजय का सामना करना पड़ेगा यह तय है ।