देवास। मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ द्वारा पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है। इसी के अंतर्गत महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा एवं सहमति से सफाई आयोग के पूर्वमंत्री एवं महासंघ प्रदेशाध्यक्ष जटाशंकर करोसिया ने आकाश सांगते को मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सांगते के मनोनयन पर नगर अध्यक्ष प्रहलाद सांगते, एड. बालकृष्ण बाली, वीरेन्द्र सांगते, प्रदीप सांगते, संयोजक बालकृष्ण करोसिया, अध्यक्ष विवेक करोसिया, जितेन्द्र सौदे, राकेश बंजारे, संजयलाल सांगते, राहुल बाली, सूरज सांगते, जितेन्द्र डुमाने सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी है।

