तत्कालिक एसडीएम ने अधिकार से बाहर जाकर नियुक्ति दी वर्तमान कलेक्टर जांच करवाएं तो खुल सकता है भ्रस्टाचार


देवास | देवास जिले के कन्नौद सबडिवीजन तथाकथित तात्कालिक अनुविभागीय अधिकारी ने अर्जी नवीस के पद पर अपने अधिकार से वाहर जाकर एक व्यक्ति को नियुक्ति देने का मामला प्रकाश में आया है।
देवास जिले के कन्नौद सब डिवीजन में राजनीतिक दबाव में आकर एक एसडीएम के द्वारा अपने पावर से बाहर जाकर तहसील में अर्जी नवीस के पद पर एक व्यक्ति की नियुक्ति कर दी जबकि अर्जी नवीस की नियुक्ति के अधिकार केवल जिला कलेक्टर के पास होते हैं शासन की गाइड लाइन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि किसी भी अर्जी नवीस की नियुक्ति का अधिकार केवल जिला कलेक्टर के पास होगा वह चाहे जिस व्यक्ति को नियुक्त कर सकते हैं किंतु कन्नौद में एक एसडीएम ने इस नियम की धज्जियां उड़ाते हुए नियुक्ति पत्र दे दिया जिसकी शिकायत तहसील में बैठने वाले अर्जी नवीसो ने स्थानीय एसडीएम से लेकर संभाग आयुक्त तक लिखित में शिकायत की संभाग आयुक्त ने जिला कलेक्टर के माध्यम से कन्नौद एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए आदेशित किया है इस बात को भी दो महा होने आए किंतु कन्नौद एसडीएम ने अभी तक इस प्रकरण की वास्तविकता से संभागायुक्त को अवगत नहीं कराया है बताया जाता है जिस व्यक्ति को यहां पर नियुक्ति की गई है वह राजनीतिक आधार से तात्कालिक अनुविभागीय अधिकारी ने अपने कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर नियुक्ति के आदेश दे दिए हैं इस तरह के कई मामले खातेगांव विधानसभा में देखने को मिल रहे हैं जहां पर राजनीतिक दबाव से अपनी पार्टी के परिजनों को नौकरी दी जा रही है जिसकी जांच होना आवश्यक है क्या जिला प्रशासन सभी विभागों से सन 2019 एवं 2020 में अस्थाई रूप से रखे गए कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर संबंधित विभागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।