आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी सफलता 2 लाख 31 हजार की 7 पेटी देशी विदेशी मदिरा,60 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 2000 लीटर महुआ लहान बरामद 2 कि मी पैदल चलकर पहाड़ी पर चढ़कर की गई कार्यवाही

देवास/ बागली (खुमानसिंह बैस/रवि पाटीदार ) विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व आबकारी आयुक्त विक्रम दीप सांगर व्दारा अवैध मदिरा के निर्माण ,संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्यवाही हेतु जिला उड़न दस्ते का गठन किया गया है जिसके चलते उड़न दस्ता प्रभारी नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा रविवार के दिन सोनकच्छ में अलसुबह मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बुधासा में काला पान की पहाड़ी से आरोपी मुकेश पिता भेरू सिंह के खेत पर जो की जंगल में होने से तथा वाहन पहुंचने का रास्ता नहीं होने से आबकारी टीम ने पैदल चल कर मुकेश के खेत के पास आबकारी टीम पहुंची तो टीम को देखकर मुकेश जंगल में भागकर फरार हो गया,फिर गवाहों के समक्ष अभियुक्त के खेत पर बने कच्चे टप्पर की तलाशी लेने पर 06 पेटी देशी एवं 01 पेटी विदेशी मदिरा कुल 63 बल्क लीटर जप्त की गई तथा फरार आरोपी के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
साथ ही सर्चिंग के दौरान आबकारी टीम को देखकर पहाड़ी क्षेत्र में 2 मोटर साइकिल आरोपी वाहन को छोड़कर फरार हो गए ,जिनसे परिवहन की जा रही 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई तथ 2000 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर मोके पर विधिवत नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए । जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 2 लाख 31 हजार रुपए है।
इस सफल कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, राजकुमारी मंडलोई, महेश पटेल, तथा प्रेम यादव आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अशोक सेन, दीपक टटवाडे, विकास गौतम, तथा संगीता यादव सम्मिलित थे।..