देवास।(खुमान सिंह बैस) पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मप्र की महिला मंत्री श्रीमती इमरती देवी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा द्वारा सोमवार 19 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 1 2 बजे तक मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर मौन धरना दिया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कमलनाथ के कृत्य की निंदा की । भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयो में पार्टी द्वारा मौन धरना दिया गया है । देवास जिला मुख्यालय पर जिला भाजपा द्वारा धरना स्थल पर दो घण्टे का धरना दिया गया जिसमे पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

