भाजपा प्रत्याशी श्री चौधरी का तूफानी जनसम्पर्क जारी


हाटपिपल्या। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को गांव गांव में भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। सभी गांव में भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी का स्थानीय लोगों द्वारा जमकर स्वागत किया जा रहा है।
श्री चौधरी ने सोमवार को जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न गांव में छोटी छोटी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। श्री चौधरी ने इस दौरान भाजपा और शिवराज सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से विकास के लिए मतदान करने की अपील की। सोमवार को श्री चौधरी ने भील आमला, अवराज सानी, धींगरखेड़ा, मवड़िया, डिगोद, लक्ष्मीपुरा, भोपापुरा, पालखा, कांझर,डेरिया आभा, हमीरखेड़ा आदि गांव में जनसंपर्क किय