देवास (खुमान सिंह बैंस )संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा और आईजी राकेश कुमार गुप्ता ने चामुण्डा माताजी की टेकरी पर दैवी दर्शन पूजन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के तहत उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवरात्रि पर्व मे माताजी की टेकरी पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन सुगमता से हों इस बात का ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाए। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए चलायमान तरीके से दर्शन कराये। दर्शनार्थियों को एक जगह ज्यादा देर खड़े न रहने दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का भी पालन करवाया जाए। यदि किसी श्रद्धालु ने मास्क नहीं लगाया है तो उन्हें मास्क लगाने का कहें। टेकरी पर हाथ धोने की तथा सेनेटाईजर की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

