
देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) श्रद्धा और सद्भावना की नगरी देवास मे हर तरफ गंदगी,सुअर,अवैध चिकन मटन और मछली की दुकानों सहित व्यस्त रास्तों और बाजारों मे अतिक्रमण नगर निगम के स्वच्छता और सफाई अभियान पर सवाल है?
देवास के सर्वाधिक विवादास्पद और चर्चित प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी रामसिंह केलकर के हाथों मे स्वच्छता और सफाई की कमान देकर आयुक्त विशालसिंह चौहान ने शायद शहर को स्वच्छता मे बदतर रखने का निर्णय लिया है ?
शहर के व्यस्त बाजारों और रास्तों को नगरनिगम के जिम्मेदारों की लापरवाही और सांठगांठ ने अतिक्रमण करने वालों की बपौति बना दिया है । देवास मे स्टेशन रोड पर दुकानों के बाहर 15-20 फिट का अतिक्रमण बिल्डिंग मटैरियल सहित आटो,मैजिक स्टेण्ड , मछली और अण्डे की दुकानें ,गैरेज के बाहर आधा रास्ता रोके अनेक आटो रिक्शा और वाहनो मे फल ,बल्ब बैचने वालों सहित भंगार की दुकानों ने इस सबसे सुन्दर रोड को बदतर और बदसूरत बना दिया है ।
स्टेशन रोड पर मछली की दुकानों और गीताभवन के पास ईसाई कब्रिस्तान के कोने पर गैरेज की आड़ मे चलने वाला जुआ क्षेत्र को नगरनिगम के निकम्मे अधिकारियों का तोहफा है ।
समाजसेवी इकबाल भाई कहते हैं कि गीताभवन के पास चलने वाले अवैध जुआ अड्डे पर किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है ।
नगरनिगम के वर्तमान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी रामसिंह केलकर वर्षों से अपने पद,अधिकारों के दुरुपयोग सहित गंभीर आरोपों मे भी चर्चित हैं । श्रद्धा के इस शहर मे अवैध मटन,चिकन और मछली की दुकानों को सुरक्षा संवरक्षण देने वाले प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दूध डेयरी संचालकों को भी भरपूर सहयोग कर जनसेहत से खिलवाड़ करने के आरोप हैं ।
शहर मे धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर सुअर ही सुअर दिखाई दे रहे हैं । शिवम स्टेट और गीताभवन के आसपास,सलुजा परिसर और कब्रिस्तान मे भी सुअरों का आतंक है ।
श्रद्धा के पावन अवसर पर सफाई और स्वच्छता मे भी पक्षपात करने वाले केलकर की आंखें बड़े व्यपारियों,दुकानदारों और सेवा करना वालों को नहीं देखतीं,आयुक्त भी इधर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि शहर के आधे रास्ते और बाजारों मे निकलना मुश्किल हो रहा है ।
अखबारों मे स्वच्छता ,सफाई और सेनिटाईज के समाचार देकर या नगरनिगम की वाहनों से प्रचार करने से शहर स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त नहीं होगा इसके लिये निष्पक्ष और ईमानदार सक्रियता चाहिये और योग्य स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति भी ।
नगरनिगम आयुक्त द्वारा शहर मे स्वच्छता , सफाई और एक पौधा हम भी लगाऐं के प्रचार के साथ उसकी वास्तविकता पर भी ध्यान देना चाहिये । स्टेशन रोड पर नगरनिगम मार्केट के सामने पक्का और सामान का सबसे अधिक अतिक्रमण है जो नगरनिगम अधिकारियों के प्रचारित स्वच्छता और सफाई अभियान की वास्तविकता प्रमाणित कर रहा है । प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी व्हाटस् अप पर मोटरसायकल पर बैठे डीपी डालकर अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं जो दिखावा ही साबित हो रही है ।

