देवास मे दो देवियों के दिव्य दर्शनों का नया कीर्तिमान सभी श्रद्धालुओं को मिल रहे दिव्य आशीष और वरदान (मांता चामुण्डा की प्राकृतिक पहाड़ी पर भक्ति का वसंत)

देवास(शाकिर अली दीप/खुमानसिंह बैस) प्रदेश और देश मे प्रसिद्ध देवास मे श्रद्धा के प्रमुख केन्द्र माता तुलजेश्वरी (तुलजा भवानी) बड़ी माता और माता चामुण्डा छोटी माता मंदिर वाली प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर पहाड़ी पर कोविड-19 संक्रमण के बावजूद नवरात्रि के अवसर पर हजारों स्थानीय और बाहरी श्रद्धालु दिव्य दर्शनों का लाभ ले रहे हैं ।
सुबह से देर रात और सुबह तक जयकारों के बीच हजारों दर्शनार्थियों द्वारा देवियों के दरबार मे हाजरी लगाकर कृपा प्राप्त की जा रही है ।
नवरात्रि के प्रथम दिन से ही प्रशासनिक ,पुलिस अनुमान और व्यवस्थाओं को असफल प्रमाणित कर दर्शनार्थी भक्तों ने हजारों की संख्या मे पहाड़ी पर पहुंच कर नवरात्रि में कोविड-19 मे भी नया कीर्तिमान बनाया और यह बताया कि संक्रमण पर श्रद्धा भारी है ।श्रद्धालु भक्तों ने प्रशासन और पुलिस को बार बार अपनी व्यवस्था बदलने पर भी मजबूर कर दिया जो दर्शनार्थियों सहित स्थानीय नागरिकों के लिये भी परेशानियों का कारण बनती रहीं ।
माता तुलजेश्वरी बड़ी माता का चांदी का आसन और मंदिर का नवीन श्रंगार भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है । आरती मे श्रद्धालुओं की उपस्थिति और श्रद्धा की सुगंध के बीच भक्तों कि आंखों मे चमक और दिल मे नया आत्मविश्वास दिखाई देता है ।
पुलिस प्रशासन की हर संभव व्यवस्थाओं के बाद भी अव्यवस्थाऐं बनी रहीं ।
माता के दरबार में दूर-दूर से भक्त मनोकामना लिए आ रहे हैं। टेकरी पर भक्तों की आस्था चरम पर नजर आ रही है। नवरात्रि के सातवें दिन तक बार बार व्यवस्था परिवर्तन के बीच भी दर्शनार्थियों की संख्या लाखों का आंकड़ा पार कर गई । सुबह बड़ी संख्या में माता के भक्त आरती में शामिल होकर आशीर्वाद ले रहे हैं। बच्चे,बूढ़े और युवा सभी मां के दर्न और कृपा पाने की कामना लिये टेकरी पर पहुंच रहे हैं।
अनेक भक्त घुटनों पर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं।
प्रशासन की चाकचौबंद व्यवस्था तो नजर आ रही है लेकिन कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग एक दूसरे को धक्का देकर दर्शन कर रहे है।
गुरुवार को भी शाम को अचानक भक्तों की भीड़ बढ़ी और बड़ी संख्या में भक्त माता के दरबार पहुंचे। इस बीच पार्किंग और दर्शनों को लेकर अव्यवस्थाऐं दिखाई देती रहीं ।
माता के भक्तों को प्राकृतिक सौन्दर्य और श्रद्धा के इस प्रमुख केन्द्र टेकरी पर सेल्फी लेते हुए भी देखा जा रहा है।
दर्शनों की खुशी के बीच अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए दर्शनार्थियों ने माता के दरबार मे अपनी उपस्थिति को आस्था की विजय बताया ।
टेकरी के विकास,सौन्दर्यीकरण और सु-व्यवस्थाओं मे प्रथम नाम देवास की कलेक्टर रहीं गौरीसिंह का रहा है । कलेक्टर एममोहन राव ने उद्योगपतियों से मिलकर टेकरी और मंदिरों के सौन्दर्यीकरण मे यादगार कार्य किये । कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने भी टेकरी के विकास ,सौन्दर्यीकरण ,पाथवे,दालबाफला पाइंट, ब्रिज ,विश्राम स्थल,बड़ा पौधारोपण और अनेक कार्यों का स्वर्णिम अध्याय लिखा है । टेकरी को आस्था का केन्द्र बनाने मे समर्पित सेवा के लिये देवास कलेक्टर गौरीसिंह ,एममोहन राव,एस के मिश्र,आशुतोष अवस्थी ने यादगार कार्य प्रेस,पब्लिक और चामुण्डा सेवा समिति के सहयोग से किये हैं ।
इस वर्ष कोविड-19 के कारण चैत्र नवरात्रि मे दर्शनों पर प्रतिबंध से निराश भक्तों को शारदीय नवरात्रि मे दर्शन के लिये मिली छूट किसी वरदान से कम नहीं रही जिसके बदले वह हर अव्यवस्था भूलकर धन्यवाद भी दे रहे हैं ।