देवास के आकाश ने दैवी महिमा के भजन का अमृत बरसाया मां चामुण्डा की कृपा से लोकप्रियता का नया कीर्तिमान बनाया

देवास ।(खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) उसकी आवाज़ मे अमृत और ताज़गी का आभास है… भजनों मे श्रद्धा का मधुमास है… चेहरे पर कृष्ण सी मुस्कान और आंखों मे गजब का आत्मविश्वास है… हृदय मे माता चामुण्डा ,माता तुलजाभवानी, श्री खाटू नरेश और बाबा महांकाल से प्रेम का निवास है…उसे अपनी कंचन स्वर साधना पर पर्वत सा विश्वास है… वह भजन गायन मे लोकप्रियता का नया आकाश है ।
देवास के यीवा भजन गायक आकाश अग्रवाल के पहले ही भजन ने मातारानी के भक्तों पर जादू कर दिया है । हर ग्रुप पर ,शाहर और शहरों मे आकाश अग्रवाल के भजन ,उसकी सम्मोहनीय आवाज़ , सुन्दर फिल्मांकन और श्रेष्ठ संगीत संयोजन की चर्चा हो रही है । एक ही भजन से इतनी लोकप्रियता और प्रसिद्धि मिलना दैवी वरदान और कृपा का ही परिणाम है । भजन गायक द्वारका मंत्री को अपना आदर्श मानने वाले आकाश अग्रवाल बताते हैं कि श्रीखाटू श्याम पर उनका एलबम तैयार हो रहा है । यह भजन उनके यू-ट्यूब चैनल से ही प्रसारित किया गया है ।
आकाश अग्रवाल के भजन पुष्प की सुगंध भक्तों को प्रभावित कर रही है । आकाश की स्वर्णिम श्रद्धा और भजन गायन मे समर्पण उनकी श्रेष्ठ कला साधना का प्रमाण है जो उनके नाम को सार्थक करती है ।
पहले ही भजन की भजन की लोकप्रियता ने संकेत दिये हैं की आकाश का भविष्य उज्ज्वल है ।