हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा क्षिप्रा में गंदगी का निरीक्षण कर सफाई का बीड़ा उठाया

हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेश त्रिपाठी जी शिप्रा घाट का निरीक्षण करते हुए चारों तरफ से जब देखा गंदगी और पन्नी पानी में तैरती नजर आई! हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेकर एक दिन नदी में फैल रही गंदगी को रोकने का प्रयास करने का संकल्प उठाया है! हिंदू समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में शिप्रा घाट पर और नदी पर सफाई पर विशेष ध्यान देने का प्रयास कर रहे हैं! अति शीघ्र शिप्रा सफाई अभियान हिंदू समाज पार्टी के माध्यम से चलाया जाएगा! प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ में जिला हिंदू समाज पार्टी अध्यक्ष पंडित मनोज मिश्रा देवास देवास अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी जी शेखर गुरुजी सत्तू पहलवान एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे! श्री शैलेंद्र त्रिपाठी जी ने कहा! हम सभी को मिलकर पानी में पड़ी हुई गंदगी को साफ करना होगा तभी हम स्वच्छ नदी अभियान का सुचारू रूप से पालन कर सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी रणनीति बनाने को कहा है और कहां है सभी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर चाहे 2 दिन लगे 3 दिन लगे हमें शिप्रा नदी की सफाई का विशेष ध्यान रखना है घाट पर फैली हुई गंदगी भी साफ करना है उन्होंने समाज जनों को शिप्रा पर आए हुए सभी भक्त जनों से निवेदन किया है कृपया आप नदी में गंदगी ना फैलाएं यह मोक्षदायिनी मां है यह हम सबका मोक्ष करती है! भागीरथ पेंटर साहब जिला संयोजक हिंदू समाज पार्टी जंगली बाबा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री शैलेश त्रिपाठी जी का आभार व्यक्त किया!