पूर्व मंत्री दीपक जोशी के आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल सच्चे जनसेवक को बदनाम करने की बड़ी साजिश(एसपी शिवदयालसिंह ने दिये जांच और कार्रवाई के आदेश )

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) राजनीति मे सब कुछ हो सकता । स्वच्छ छबी वाले जनसेवक को बदनाम करने के लिये डिजिटल तकनीक का सहारा लेकर साधारण फोटो को आपत्तिजनक भी बनाया जा सकता है । ऐसा ही एक मामला पूर्व संत मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी जी के पुत्र,पूर्व मंत्री दीपक जोशी का शराब के भरे गिलास और हाथ मे कबाब के साथ सोशल मीडिया पर वायरल फोटो , शहर और प्रदेश मे चर्चित होने के बाद पुलिस जांच शुरु होने के रुप मे सामने आया है । बताया जाता है कि आपत्तिजनक फेक फोटो वायरल करने वाले शर्मा ने माफ़ी माफी मांग ली है ।मध्यप्रदेश शाशन के पूर्व मंत्री दीपक जोशी के आपत्तिजनक फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के दूसरे दिन ही संबंधित आईडी से अरुण शर्मा नामक व्यक्ति ने माफ़ी ली है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि उन्होंने पुलिस मे शिकायत भी दर्ज कराई है,जल्दी ही सच्चाई सामने आ जाएगी।उल्लेखनीय है कि उपचुनाव होने के अगले दिन ही कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में पूर्व मंत्री दीपक जोशी के शराब और कबाब के साथ आपत्तिजनक फ़ोटो वायरल किए गए थे जिनका सेवन वह कभी नहीं करते । उसके बाद दीपक जोशी जी ने कहा कि जब आप राजनीति में होते है तो अच्छी बुरी बातें आती रहती हैं।उन्होंने इसे विरोधियों का कृत्य करार दिया ।दीपक जोशी बताया की पहले भी आपत्तिजनक फ़ोटो को लेकर शिकायत की है ।जोशी के पुत्र जयवर्धन जोशी ने बताया कि उनका परिवार राजनीति में स्वच्छता का प्रतीक रहा है । .परिवार की ईमानदारी,नैतिकता और आचरण पर कतई संशय नही किया जा सकता। जिन लोगो ने व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से फ़ोटो शेयर किये हैं उन पर भी कार्यवाही होगी। इस संबंध मे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह का कहना है कि जोशी जी का आवेदन मिला है और जांच सायबर सेल को दी गई है । जो भी दोषी होगा उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।