आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान 84 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा और लगभग हजार लीटर महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया

देवास 12 नवम्बर 2020/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 12 नवम्बर 2020 को आबकारी विभाग द्वारा अलसुबह ग्राम बरोठा सांसी मोहल्ला तथा तालाब किनारे कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 84 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 7 हजार लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 3 लाख 66 हजार 800 रुपये है । कार्यवाही में कुल 07 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक महेश पटेल, विजय कुचेरिया, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार ,दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल , अशोक सेन,नितिन सोनी , संगीता यादव आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।