देवास (शाकिर अली दीप/खुमानसिंह बैस) हम भारतीयों मे अपने आराध्य और दिव्य शक्तियों पर अटूट श्रद्धा और विश्वास है… व्यवहार मे सहयोग की सुगंध और मिठास है… दिल मे सद्भावनाओं का निवास है और सकारात्मक आत्मविश्वास है… तभी हम सब कोविड-19 के सामने शक्तिमान प्रमाणित हो रहे हैं । शासन,प्रशासन ,पुलिस ,चिकित्सक ,पत्रकारों,जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयासों सहित जन सहयोग से जनजीवन सामान्य हो रहा है । नवरात्रि मे शक्ति की आराधना और आशीर्वाद से,दशहरा मे श्रीराम और मिलादुन्नबी पर पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.) के जन्मोत्सव के आभास से मिली ताज़गी और सकारात्मक ऊर्जा ने दीपोत्सव की खुशियों मे उत्साह भर दिया । धनतेरस पर सुख-समृद्धी का श्रीगणेश होकर इस पांच दिवसीय दीपज्योति पर्व मे मैया महालक्ष्मी,माता महासरस्वती के आशीषों से सभी के चेहरों पर संतुष्टि की मुस्कान नजर आई और अब पूजा सहित मिष्ठान,पकवान और शुभकामनाओं के बीच देश मे करोड़ों दीपज्योति का दिव्य प्रकाश भारतीय संस्कृति की भव्य श्रेष्ठता से दीपावली पर विश्व को रोशनी के उपहार देगा । देश मे सीशल मीडिया के माध्यम से छोटे दुकानदारों को सकारात्मक प्रचार देकर सफलता का स्वाद बढ़ाने वाले भी धन्यवाद के पात्र हैं । सहयोग और सद्भावना की यह श्रेष्ठ पहल लॉकडाउन से शुरु होकर समाजसेवियों की आदत बन गई । इसके परिणाम स्वरुप अब सकारात्मक सहयोग करने वालों का निरंतर विस्तार हो रहा है । मध्यप्रदेश की सरकार प्रगति और विकास सहित जनसेवा का नया कीर्तिमान बनाएगी, जनता को उसका अधिकार देगी और दिलाएगी, सभी के लिए नई लाभदायक योजनाएं लाएगी यही आशा भाजपा को बहुमत से वापस लाने वाले मतदाता कर रहे हैं । हमारा भी प्रयास हो कि दीपावली की खुशियों ,प्रकाश और मिठास सभी को मिले । हम अगर सक्षम हैं तो सिर्फ अपने आसपास ही खुशियां दे सकते हैं या सामाजिक संस्थाओं को सहयोग कर अपना मानवीय कर्तव्य पूरा कर सकते हैं । यह पांच दिनी दीपोत्सव प्रदेश और देश के लिए खुशियों के उपहार लाया है । श्रीगणेश ,महालक्ष्मी ,महासरस्वती की पूजा देश मे शांती,सद्भावना ,सुख-समृद्धी और आनंद का वातावरण बनाए रहे यही मंगल कामनाएं इस दीपावली पर । दीप जलाएं ,रंगोली सजाएं ,आनंद और परंपरा से त्यौहार मनाएं लेकिन सीमा पर हमारी और देश की रक्षा कर रहे सैनिकों को याद रखें उनके परिवार को अपना परिवार समझ कर खुशियां साझा करें ।

