
देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) शहर में अपराधियों पर अंकुश लगाने की घटनाओं को लेकर उन पर दबाव बनाने के लिए देवास पुलिस ने भी सक्रियता और सार्वजनिक सख्ती दिखाई । देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह अपने सहयोगी अधिनस्थ थाना प्रभारियों के साथ चेकिंग पाइंटों पर सक्रिय दिखायी दिये । पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी और और निर्देशन मे दो पहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई और बिना मास्क वालों को समझाइश दी गई । जांच मे पाया गया कि अनेक वाहनों के नम्बर और कागज ही नही हैं । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को रात दस बजे बाद अपने क्षेत्र मे गश्त करने के निर्देश भी दिये। बिना मास्क वालों पर जुरमाना लगाने के आदेश भी एसपी द्वारा अधिनस्थों को दिये गये । पुलिस अधीक्षक की इस सक्रियता की तारीफ होनी चाहिए लेकिन बसों मे तय से अधिक यात्रियों को भरने (सीट पर बैठाने के बावजूद खड़े करने) सेनेटाईज व्यवस्था नहीं करने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित आरटीओ का ध्यान क्यों नहीं है? नगरनिगम प्रशासन द्वारा भी स्वच्छता का प्रचार तो किया जा रहा है लेकिन वह प्रचार तक ही सीमित है । देश मे चुनाव और उपचुनाव के बाद कोरोना के आंकड़े फिर से बढ़ने और सावधानी पर सख्ती का गणित आमजन की समझ से बाहर है । प्रशासन पुलिस और चिकित्सा जिम्मेदार सहित अन्य विभाग निरंतर सक्रिय रहें तो अपराधों और अव्यवस्थाओं पर स्थायीअंकुश रह सकता है ।

