देवास जिले मे असामाजिक गुण्डों पर पुलिस का शिकंजा पीटते हुए जुलूस निकालकर लगवाई उठक बैठक जारी रहेगा गुण्डे बदमाशों के विरुद्ध वर्दीवालों का अभियान

देवास । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह द्वारा अवैध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर से अपने सहयोगियों को सक्रिय कर दिया गया है ।
उपचुनाव और त्यौहारों के बाद पुलिस कप्तान खुद मैदान मे नजर आ रहे हैं । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने शहर में गुंडागर्दी करने वाले गुंडों का जुलूस निकाला । असामाजिकों पर यही कार्रवाई जिले मे भी शुरु की गई है ।
शहर और जिले में गुंडों का आतंक खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई । कॉलोनियों में लड़कियों से छेड़छाड़ और धमकाने का कार्य करने वाले दो युवको को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर पीटते हुए इनका जुलूस निकाला । आरोपी युवक अरबाज पिता सईद 18 वर्ष निवासी गजरा गियर झुग्गी बस्ती देवास । रमीज शेख पिता अखलाक शेख 21 वर्ष निवासी लक्ष्मण नगर देवास । पुलिस ने दोनों को पकड़कर इनकी कॉलोनी में ले जाकर जुलूस निकाला ।जुलूस निकालकर दोनो को न्यायालय मे पेश किया गया ।पुलिस ने न्यायालय से इनका रिमाण्ड मांगने की बात कही ।
सोनकच्छ के कुख्यात असामाजिक गुण्डे तेजसिंह उर्फ तेजा को गिरफ्तार कर उसका भी जुलूस निकाला गया ।
पुलिस की यह कार्रवाई प्रशंसनीय बताई जा रही है । जनता का कहना है कि कुछ असामाजिक गुण्डे और हिस्ट्रीशीटर खुलेआम राजनीतिक शक्तिधारियों के साथ घूम रहे हैं उनपर भी शिकंजा कसना चाहिये ।