जीवदया के रिंकेश जैन द्वारा गायों को लापसी गुड़ नुक्ती खिलाई गई

आचार्य भगवंत गुरुदेव श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज साहेब की दिव्य कृपा से साध्वी श्री स्वर्ण ज्योति श्रीजी महाराज साहेब के जन्म दिवस के उपलक्ष में साध्वी श्री प्रियल ज्योति श्रीजी महाराज साहेब के श्रेणिक तक निमित एवं भारतीय संस्कृति गो अष्टमी महापर्व पर प्रति वर्ष अनुसार आईजा के प्रदेश जीवदया चेयरमेन एवं सक्षम जीवजन संस्था के अध्यक्ष जीवदया प्रेमी रिंकेश जैन के नेतृत्व नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए भोलेनाथ गोशाला , शंकरगढ़ गो शाला में गो माता को लापसी ,गुड़, नुक्ती खिलाई गई।इस अवसर पर सिंधी समाज के संत श्री मेहरदास जी उदासी रितेश जैन नितिन जैन दिनेश जैन कीर्तिराज जैन विकास जैन अशोक जैन संदीप जैन राहुल जैन सन्नी जैन आदि गो भक्त उपस्थित थे।