माननीय श्री शशिकांत जी मिश्रा जी जल सेना नेवी कैप्टन कर्नल से रिटायर 16 नवंबर 2020 मां चामुंडा की नगरी में मुंबई से पधारे! मां चामुंडा का आशीर्वाद लिया और राष्ट्रीय कवि श्री शशिकांत जी यादव जी ने उनके सम्मान में वरिष्ठ नागरिक संस्था कैंपस में उनका स्वागत करके कवियों के बीच में हर फूल मालाओं के साथ में उनका स्वागत किया! हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित मनोज मिश्रा जी ने एवं संयोजक श्री भागीरथ पेंटर साहब ने और कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्री शशिकांत मिश्रा जी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामना दी! शशीकांत मिश्रा जी ने मां चामुंडा की नगरी को याद करते हुए अपना जन्म स्थान देवास बताते हुए भावुक हो गए! और उन्होंने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज अपना जन्मदिन मां चामुंडा की नगरी में अपनी जन्मस्थली पर मना रहा हूं! कई कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं का वाचन किया! श्री शशिकांत मिश्रा ( कर्नल साहब ने) सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी! और कहा कि मैं हर बरस अपने जन्मदिन पर मां चामुंडा की नगरी में आता रहूंगा! राष्ट्रीय कवि श्री शशिकांत यादव जी ने श्री शशिकांत मिश्रा जी कर्नल साहब को स्मृति चिन्ह भेंट किया! मोक्ष घाट उपासक पंडित मनोज मिश्रा जी ने कार्यक्रम का आभार माना और विश्वास दिलाया समाज में आपके मार्गदर्शन पर चलते हुए देश हित में समर्पित रहेंगे! धन्यवाद!

