देवास मे एक बार फिर से गुण्डों के अतिक्रमण पर गाज

देवास । मध्यप्रदेश की शिवराजसिंह सरकार भी अब असामाजिकों के अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित कर चुकी है जिसके परिणाम भी दिखाई देने लगे हैं । देवास जिला, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्‍त टीम द्वारा अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम द्वारा इन्‍दौर-भोपाल रसूलपुर बायपास स्थित ग्रीन बेल्ट में अली मेवात ढाबा और गेरेज सहित सर्विस सेंटर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इनके मालिक सईद खान, रईस खान व हमीद खान पिता गुल्लू खान बताए गये हैं। सीएसपी के अनुसार सईद पर सत-आठ प्रकरण दर्ज हैं और जहरीली शराब के मामले मे वह जेल मे है ।प्रभारी एसडीएम प्रिया वर्मा ने बताया कि देवास में जहां कहीं भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उन पर कार्यवाही जारी रहेगी। इस मौके पर सीएसपी विवेकसिंह चौहान, तहसीलदार पूनम तोमर, पुलिस विभाग का अमला तथा नगर निगम अमले के साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बायपास ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अनेक अतिक्रमण मौजूद हैं और जनता का कहना है कि कार्रवाई निष्पक्ष और निरंतर होना चाहिएं ।