राजनीति के संत को रेशमी रंगोली से श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने सराहा शादाब कि कला को

देवास(खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) कैलाश पर्वत की तरह पवित्र और सिद्धान्तों पर अटल… भाजपा राजनीति की झील के कमल… व्यवहार मे सुन्दर और सरल … पूर्व मुख्यमंत्री ,सांसद कैलाश जोशी जी की पुण्यतिथि पर भोपाल मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया । इस आयोजन मे अनेक मंत्री और स्वर्गीय कैलाश जोशी के पुत्र पूर्व विधायक मंत्री दीपक जोशी सहित कलाकार और कलापसंद भी मौजूद रहे । सियासत के संत ,फकीर और शहंशाह, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जी जोशी की प्रथम पुण्यतिथि पर चित्रकार अफजल परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम के अवसर पर देवास कला वीथिका के युवा चित्रकार रंगोलीकार शादाब खान देवास ने पूर्व मंत्री दीपक जोशी जी के निवास पर स्वर्गीय कैलाश जी जोशी का रंगोली चित्रण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । शादाब द्वारा अनेक अवसरों पर अपनी रंगोली कला से दर्शकों का दिल जीता गया है । शादाब ने स्वर्गीय कैलाश जोशी जी के युवा और अन्य रुप अपनी रंगोली कला मे सजीव किये । इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी,कैबिनेट मंत्री जगदीश देवड़ा जी ने रंगोली का अवलोकन कर शादाब की कला को मुक्त कंठ से सराहा । यहां पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी और युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष पंवार जी भी उपस्थित रहे । श्री जोशी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों ने शादाब को भरपूर आशिर्वाद भी दिये ।