

जिलाधीश महोदय देवास को दिया ज्ञापन हिंदू समाज पार्टी ने शिप्रा नदी सफाई अभियान! देवास आगामी 29 नवंबर 2020 एवं 30 नवंबर 2020 को हिंदू समाज पार्टी शिप्रा नदी घाट सफाई अभियान का शुभारंभ करने जा रही है इस विषय में कलेक्टर साहब को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है हिंदू समाज पार्टी आगामी 29 नवंबर 2020 30 नवंबर 2020 हिंदू समाज पार्टी जिला इकाई की ओर से शिप्रा नदी सफाई अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है जिलाधीश महोदय को ज्ञापन में कहा गया है हमें शासन प्रशासन से पूर्ण सहयोग करने की कृपा की जाए एवं जिला प्रवक्ता पंडित जी सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से निवेदन किया कि मोक्षदायिनी क्षिप्रा तट पर नदी सफाई अभियान में शामिल होकर अपने आपको पुण्य की ओर अग्रसर करें सभी धर्म प्रेमियों से निवेदन है कि यह 2 दिन बहुत महत्वपूर्ण है पंडित जी ने शासन प्रशासन का आभार माना एवं नगर निगम उपायुक्त को भी ज्ञापन देकर इस अभियान से अवगत करवाया! नगर निगम प्रशासन की ओर से भी पूर्ण सहयोग देने का वादा किया गया हिंदू समाज पार्टी देवास जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद करती है !

