बालगढ़ मे बेलगाम बेखौ़फ सट्टा कारोबार एस. पी. के “अवैध पर अंकुश” को ललकार

देवास (खुमान सिंह बैस) औद्योगिक क्षेत्र थाना के तहत आनेवाले बालगढ़ मे बड़ा सट्टा उद्योग संचालित किया जा रहा है और यहां सुबह से देर रात तक सटोरियों की भीड़ लग रही है । इस अवैध सट्टा कारोबार मे कोविड-19 के नियम-निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं । देवास मै पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयालसिंह के आदेश द्वारा अवैध कारोबार पर अंकुश का नतीजा बालगढ़ के बेलगाम सट्टा अड्डे के विस्तार मे सामने आ रहा है । औद्योगिक क्षेत्र थाने के इस पुराने और सुरक्षित अवैध अड्डे पर सटोरियों की भारी भीड़ के रुप मे दिखाई दे रहा है । शहर के जुआरी और सटोरिये सुरक्षित बालगढ़ जा रहे हैं । मिल गेट के पास गार्डन मे सटोरियों की भीड़ नजर आ रही है । युवा और सामान्य जन निडर होकर सट्टा खेल मे लिप्त हैं । औद्योगिक थाना क्षेत्र के सट्टा उद्योग बालगढ़ मे मादक और नशीले पदार्थो की बिक्री भी कीर्तिमान बना रहि है । यहां सट्टा चलाने वाला बालगड का ही है और पुलिस सब जानती है कि जिस जगह सट्टा चल रहा है वहा सालों से धंधा चल रहा है और अब तो सट्टे के साथ मादक पदार्थ भी बिक रहे है यहां यहां का सट्टा संचालक आसानी से अपना धंधा कैसे चलवा रहे हैं? इस सवाल का जवाब सीधा वर्दी का संवरक्षण है । औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी सहित अधिनस्थों को भी पता है कि बालगढ़ मे बड़ा सट्टा कारोबार संचालित हो रहा है लेकिन वह इस खुले अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने मे असहाय क्यों हैं? यह समझा जा सकता है । क्या पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक बालगढ़ के बेलगाम सट्टा व्यपार पर भी अंकुश लगाऐंगे ?