देवास 10 दिसम्बर 2020/ कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में देवास जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एक चरण में 17 से 19 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ. एम.पी. शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिये है कि भारत सरकार की गाईड लाईन अनुसार जिले में 0 से 05 वर्ष के समस्त बच्चों की लाईन लिस्टिंग अभियान के पूर्व पूर्ण कराकर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करें। बूथ, घर-घर, ट्रांजिट एवं मोबाईन टीम के गठन के लिए क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एएनएम, आंगनवाडी, आशा, एवं उषा कार्यकर्ता का चयन करें। सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि देश में अंतिम पोलियों केस 9 वर्ष पहले 2011 में हुआ था, वर्तमान में आस-पडोस के देशो में पोलियो वायरस विद्यमान है जिससे पोलियों का खतरा एवं वैक्सीन डिनाईट पालियों वायरस को दृष्टिगत रखते हुए जन समुदाय की पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना अति-आवश्यक है।

