देवास। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा इंदौर-भोपाल बायपास पर स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हेल्थ वॉक का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सहभागिता की तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों, युवक-युवतियों व लोगों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान रीना सुनील मालवीय ने पर्यावरण बचाओ और पेड़ पौधे लगाओ का संदेश देती हुई पेंटिंग कलेक्टर एवं निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को भेंट की पेंटिंग की। उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य जनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, मोहन वर्मा, अजय सोलंकी गुरुजी, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थीगण, शहरवासी आदि उपस्थित थे।

