अंजनी ने किया शहर का नाम रोशन पलक मुछाल ने किया सम्मानित


देवास। झैन म्युजिकल इंदौर द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली सिंगिंग स्टार एकल गायन प्रतियोगिता ओपन फॉर ऑल एज गु्रप में करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसके संचालक धीरज मसीह थे। सभी प्रतिभागियों के बीच 5 राउंड का कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें अंतिम 6 प्रतिभागियों को चुना गया । चयनित प्रतिभागियों में अंजनी सिंह पिता के.पी. सिंह अपनी उम्र से बढ़े एवं मंझे हुए प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करते हुए सेकंड रनरअप रही। इस प्रतियोगिता में अंजनी सबसे कम उम्र 9 वर्ष की प्रतिभागी रही। अंजनी पूर्व में भी कई बार गायन के क्षेत्र में देवास का नाम रोशन कर चुकी है। कार्यक्रम की मुख्य जज बालीवुड की गायिका पलक मुछाल थी। इस अवसर पर पलक मुछाल ने कहा कि अंजनी ने मुझे अपने बचपन की याद दिला दी। उन्होंने अंजनी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई