सीएमएचओ बनने पर डॉ. मालवीय का अभिनंदनदेवास। मल्हार समृति मंदिर परिसर में गरिमामयी कार्यक्रम में मालवीय समाजजनों ने डॉ. एस.एस. मालवीय का सीएमएचओ जिला आगर का पदभार ग्रहण करने पर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता म.प्र. सेंट्रल कमेटी ऑफ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन अपेक्स बॉडी के प्रदेश अध्यक्ष एम.एल.मालवीय देवड़ा ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.पी. सोलंकी थे, विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीएसपी ओमप्रकाश सोलंकी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. मालवीय की सहृदयता, एनएसव्ही (पुरूष नसबंदी)में अंतर्राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने, विश्वव्यापी कोविड 19 के नोडल अधिकारी का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वाह करने तथा अन्य कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर अतिथियों ने डॉ. मालवीय का शाल-श्रीफल से सम्मान किया एवं पुष्पमालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रामसिंह वीरपरा, जयराम राठौर, कैलाशचंद्र चौहान, डॉ पी.एल. चक्रवर्ती, बाबूलाल मालवीय, बद्रीलाल मालवीय, हरिनारायण सिसोदिया, छीतरसिंह परमार, धूलजी मालवीय, देवकरणसिंह मालवीय, बाबूलाल गुनावद, एम.एल. सोलंकी, रामेेश्वर मालवीय, के.एल. उंडासे, रामचंद्र सोलंकी, पन्नालाल चौहान, भागीरथसिंह वीरपरा, विक्रमसिंह अमलावदिया, बद्रीलाल गायकवाड़, सुनील चक्रवर्ती, राजेश चौहान, राजेश परमार, सोहनलाल चौहान सहित कई समाजजन उपस्थित थे। आभार बी.एल. मालवीय ने माना

