नगर निगम की अवैध वसूली के खिलाफ वार्ड 41 में चलाया हस्ताक्षर अभियान

देवास। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर वार्ड क्रमांक 41 में सीवरेज कनेक्शन के नाम पर निगम द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें वार्ड प्रभारी साजी हाश्मि व नाहिदा बी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश चावड़ा की अध्यक्षता में रविवार को माली मोहल्ला में नागरिकों से अवैध वसूली में हस्ताक्षर करवाए गए। जिसमें सभी गणमान्य नागरिकों ने स्वेच्छा से अपना भरपुर योगदान दिया। निगम की इस अवैध वसूली के खिलाफ लोगों ने अपने गुस्से का इजहार भी किया। इस हस्ताक्षर अभियान में डॉ. मंसूर शेख, करामत खान, अय्युब भारती, अज्जू शेख, शेखू दरबार, ओम माली, शोएब शेख, डेनी पहलवान, दीपेश हरोड़े, सुमित मालवीय, मीना अली फानी, युनूस अली भाई, समीर शाह, हाजी कादिर मेव, कल्लू बोस, गब्बर भाई, जावेद खान, सलीम खान आदि उपस्थित थे।