खबर का असरमहिला सुरक्षाकर्मियों कोअश्लील आमंत्रण देने वाले ओम नाथ और रविन्द्र गोयल पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज(धमकाने वालों मे और भी हैं शामिल)

देवास (खुमानसिंह बैस/शाकिर अली दीप) महात्मा गांधी जिला अस्पताल मे शराबी सुपरवायजर ओम योगी द्वारा कथित इन्दौरी ठेकेदार के सहयोग से महिला सुरक्षाकर्मियों से दोस्ती कर संबंध बनाने का दबाव डालने सहित बात न मानने पर नौकरी से हटाने और बात मानने पर आराम से नौकरी करने की बात पर शिकायत पर प्रकाशित खबर के बाद ठेकेदार को सहयोग कर रही पुलिस ने धारा 509/506/34 मे प्रकरण दर्ज कर लिया है । उप निरीक्षक कृष्णा सूर्यवंशी द्वारा जांच बाद उपरोक्त धाराओं मे प्रकरण दर्ज किया गया है । पीड़िता ने न्यायालय मे बताया कि किस तरह शराबी सुपरवायजर ओम ने फोन पर दोस्ती की बात की और शिकायत के बाद उप निरीक्षक और योगी के कहे अनुसार नौकरी से भी मौखिक आदेश देकर हटा दिया । ऑडियो मे योगी और रविन्द्र गोयल दोनो सफाई दे रहे हैं कि ज्यादा पी लेने से यह गलती हो गई और माफी भी मांग रहे हैं । पुलिस भी माफी का हवाला देकर मामला रफादफा करने मे लगी थी और शिकायतकर्ताओं को नौकरी से निकालकर एक और दबाव बनाया जा रहा था । न्यूज लाइव 24 इंडिया,दैनिक अपनीदुनिया और दैनिक एस्टेट एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से खबर लगाने के बाद सभी विभाग सक्रिय हो गये और शिकायत पर संज्ञान लेकर प्रकरण भी दर्ज किया गया । ठेकेदार और सुपरवायजर पर प्रकरण दर्ज होने से महिला सुरक्षाकर्मियों मे संतुष्टि और खुशी है । अन्य विभाग भी शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई मे सक्रिय हैं ।