शौकिया गायकों की संस्था कराओके क्लब देवास द्वारा नववर्ष मिलन शानदार शानदार गीतों के साथ एक निजी होटल में मनाया गया

शौक़िया गायकों की संस्था कराओके क्लब देवास द्वारा नववर्ष मिलन समारोह शहर के निजी होटल में शानदार गीतों के साथ मनाया गया संस्था के अजय सोलंकी गुरुजी ने बताया कराओके की संगीत निशा हर महीने सजाई जाती हैं तथा संस्था का उद्देश्य शहर में छुपी प्रतिभाओं को मंच पर लाना एवं उनकी झिझक दूर करना जिससे कि वे आगे बड़े मंचो पर आसानी से बगैर झिझक गा सके उक्त कार्यक्रम में कोरोना के नियमो का पालन करते हुए एवं सोशल डिस्टेंस बनाते हुए लगभग 40 डुएट एवं सोलो गीत हुए जिसमे एक से बढ़कर एक गीत संस्था के सुनील मालवीय,पत्रकार खुमान सिंह बैस, जैनेन्द्र सिंह पँवार,अजय सोलंकी अर्थ,नवीन पुरोहित,भारत सोनगरा,साधना श्रीवास्तव, दीप्ति निगम,शक्ति सिंह ठाकुर,पूजा साहू,राहुल साहू,शिवानी मालवीय,आदि कलाकारों ने गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन अजय सोलंकी गुरुजी ने किया एवं आभार पत्रकार खुमान सिंह बैस ने माना।